Top News
Loading...

पेंशनभोगियों के लिए बड़ी पहल, देशभर में शुरू हुआ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान

घर बैठे चेहरे की पहचान से बनेगा जीवन प्रमाणपत्र, बुजुर्गों को कार्यालयों के चक्कर से राहत



नई दिल्ली। पेंशनभोगियों के लिए केंद्र सरकार ने 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5 शुरू किया है। इस बार देश के 2,000 से अधिक शहरों और जिलों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य जोर चेहरे की पहचान तकनीक के जरिए जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने पर है।


पेंशनभोगी स्मार्टफोन से घर बैठे जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से प्रमाणपत्र बना सकते हैं। जो बुजुर्ग शिविर तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए बैंक और डाक विभाग के माध्यम से घर तक सुविधा देने की व्यवस्था भी की गई है।


सरकार ने इस अभियान में 2.30 करोड़ डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र का लक्ष्य रखा है। 6 नवंबर तक करीब 40 लाख प्रमाणपत्र बन चुके थे, जो पिछले साल की समान अवधि से लगभग 60 प्रतिशत अधिक हैं।

Post a Comment

और नया पुराने