जेब से भरने होंगे 3 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भी कार्रवाई के निर्देश
ग्वालियर। सरकारी फाइल को 329 दिन तक लंबित रखना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को भारी पड़ गया। ग्वालियर हाईकोर्ट ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमएचओ पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने निर्देश दिया कि जुर्माने की राशि अधिकारी को अपनी जेब से जमा करनी होगी।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने फाइल पर कार्रवाई में हुई असामान्य देरी पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
अदालत के इस आदेश ने सरकारी दफ्तरों में फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साफ संदेश है कि प्रशासनिक लापरवाही के लिए सरकारी पद जिम्मेदारी से बचने की ढाल नहीं बन सकता।

एक टिप्पणी भेजें