Top News
Loading...

एमपी में नए डीजीपी की दौड़ तेज

दिल्ली में आज तीन नामों पर मंथन, महिला आईपीएस भी मजबूत दावेदार



मध्यप्रदेश को जल्द नया पुलिस महानिदेशक मिल सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर मंथन के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। यही पैनल राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर नए डीजीपी की नियुक्ति होगी।


राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेजा था। अब 11 नामों पर विचार होना है। वरिष्ठता क्रम में जेल विभाग के डीजी वरुण कपूर, होमगार्ड की डीजी प्रज्ञा ऋचा और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के डीजी उपेंद्र जैन सबसे आगे बताए जा रहे हैं।


खास बात यह है कि प्रज्ञा ऋचा के नाम ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली की बैठक में आयोग के अध्यक्ष या सदस्य के साथ मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ल और डीजीपी कैलाश मकवाना शामिल होंगे। तीनों प्रमुख दावेदारों की प्रोफाइल भी तैयार कराई गई है।

Post a Comment

और नया पुराने