स्टाइल भी बरकरार, ठंड से भी बचाव
सर्दियों के शादी-ब्याह और पारिवारिक समारोहों में साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन ठंड की वजह से स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहतीं तो ब्लाउज के डिजाइन में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज चुनें जो खूबसूरत दिखने के साथ शरीर को गर्म भी रखें।
वेलवेट ब्लाउज सर्दियों के लिए शानदार विकल्प है। इसे साड़ी के रंग से मेल खाते हुए बनवाया जा सकता है। वेलवेट की गर्माहट और इसकी रॉयल चमक समारोह में अलग लुक देती है।
फुल स्लीव ब्लाउज भी इस मौसम में काफी आकर्षक लगते हैं। इनमें कढ़ाई, मोती या हल्का काम करवाकर इन्हें पार्टी लुक दिया जा सकता है।
इसके अलावा हाई नेक और कॉलर नेक ब्लाउज भी साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। सिल्क या मोटे कपड़े से बने ये ब्लाउज ठंडी हवाओं से बचाने में भी मदद करते हैं।
सही कपड़ा, फिटिंग और डिजाइन चुनकर सर्दियों में भी साड़ी का लुक खूबसूरत और आरामदायक रखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें