Top News
Loading...

नोटिस दो, निर्माण होने दो… निगम में कौन बचा रहा अवैध निर्माण?

“संचार नगर में दस्तावेज गायब, निर्माण जारी; देवलासे–गहलोत की भूमिका पर सवाल, आयुक्त सिंघल से जनता का सीधा जवाब”

इंदौर। संचार नगर एक्सटेंशन में कथित अवैध निर्माण ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड-41, जोन-19 में मकान नंबर 241 के पास कॉर्नर की छोड़ी गई जगह पर व्यावसायिक निर्माण की शिकायत के बाद निगम ने नोटिस जारी किया, लेकिन निर्माण रोकने की प्रभावी कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रही।



सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब संबंधित भूखंड स्वामी से रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज मांगे गए और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो निर्माण आगे कैसे बढ़ता रहा?


मामले में भवन अधिकारी वैभव देवलासे और भवन निरीक्षक सचिन गहलोत की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से भी जवाब बनता है कि शिकायत, नोटिस और दस्तावेजों के अभाव के बावजूद मौके पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। निगम की घोषित प्रक्रिया में अवैध निर्माण मिलने पर सूचना-पत्र के बाद नियमानुसार निर्माण हटाने की कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है।


सवाल सीधा है—निगम कार्रवाई करेगा या नोटिसों की फाइल बढ़ाता रहेगा?


भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि जांच से होनी चाहिए। लेकिन यदि मिलीभगत नहीं है तो निष्पक्ष जांच और मौके पर कार्रवाई से इसे साबित करने की जिम्मेदारी भी निगम की ही है।

Post a Comment

और नया पुराने