Top News
Loading...

मोहन सरकार के एआई (AI) ट्रैप में फंसा नगरीय निकायों का 'महा-खरीद घोटाला', 392 अधिकारियों पर बड़ी गाज!

प्रणव बजाज

सिस्टम की अंधेरगर्दी: ₹306 की एलईडी लाइट कागजों में ₹11,800 में खरीदी; 135 सीएमओ (CMO) नपे, क्या रसूखदार नौकरशाहों के सिंडिकेट तक पहुंचेगी जांच?



 ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में और ₹2 लाख की कागजों पर जिंदा लोगों को मृत दिखाकर ₹10 करोड़

 कचरा गाड़ी ₹6 लाख में खरीदने का हैरान का बीमा क्लेम डकारने वाले गिरोह पर सीआईडी

 करने वाला सच तकनीकी ऑडिट से खुला। (CID) का शिकंजा, कई संदिग्ध खाते सीज।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के 'सुशासन और जीरो टॉलरेंस' के नारों के बीच मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों (Municipal Corporations) में जनता के पैसे की खुली लूट का सबसे सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी खरीद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (CMO) सहित कुल 392 अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर दी है। इस प्रशासनिक भूकंप के साथ ही प्रदेश के 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स पर भी गाज गिरी है।

₹306 की लाइट ₹11,800 में, ₹5 का सामान ₹33,500 में!नगरीय प्रशासन विभाग के अंदरूनी सूत्रों और आधिकारिक वित्तीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, नगरीय निकायों ने कुल ₹134 करोड़ की जो खरीदी की थी, उसमें अगर औसत बाजार दरों का पालन किया जाता तो सरकारी खजाने के ₹250 करोड़ बचाए जा सकते थे। भ्रष्टाचार का आलम यह था कि भोपाल और अन्य संभागों में जिस 60 वाट की एलईडी लाइट की वास्तविक कीमत महज ₹306 थी, उसे कागजों में ₹11,800 प्रति लाइट की दर पर खरीदा गया। इसी तरह, जिस फिनोलिक डिसइंफेक्टेंट (फिनाइल) की औसत बाजार दर ₹5 प्रति लीटर है, उसके लिए कुछ निकायों में ₹33,500 प्रति लीटर का भुगतान तक दर्ज कर दिया गया! ₹2 लाख के कचरा वाहनों को ₹6 लाख में खरीदकर जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया गया।

नौकरशाही के शीर्ष सिंडिकेट और GeM पोर्टल की सुरक्षा पर सवालइस पूरे घोटाले के उजागर होने के बाद वल्लभ भवन (मंत्रालय) के गलियारों में तैनात बड़े नौकरशाहों की भूमिका पर तीखे सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बिना उच्च स्तर के प्रशासनिक संरक्षण के जेम (GeM) टेंडर प्रक्रिया में फर्जी ऑथराइजेशन और डुप्लिकेट आईडी का ऐसा खेल खेला जाना मुमकिन नहीं था। यद्यपि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कार्रवाई शुरू की है, लेकिन जागरूक हलकों में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या केवल निचले स्तर के मोहरों और सीएमओ को सस्पेंड कर इतिश्री कर ली जाएगी या टेंडर्स की कमान संभालने वाले रसूखदार आईएएस (IAS) अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी?

सीआईडी (CID) के रडार पर ₹10 करोड़ का 'बीमा क्लेम घोटाला'भ्रष्टाचार की बानगी केवल नगरीय निकायों तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश सीआईडी (CID) ने समानांतर रूप से एक और चौंकाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिंदा लोगों को कागजों पर मृत दिखाकर ₹9.60 करोड़ (लगभग 10 करोड़) का फर्जी क्लेम निकाल लिया। इस गिरोह ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट और फर्जी बैंक खातों का सहारा लेकर सरकारी धन की चोरी की।

जनता की मांग: प्रवर्तन निदेशालय (ED) खंगाले बेनामी संपत्तियांइन दोनों महाघोटालों के एक साथ सामने आने से मोहन यादव सरकार की साख दांव पर लग गई है। आम टैक्सपेयर और विपक्ष अब पुरजोर तरीके से यह मांग कर रहे हैं कि स्थानीय स्तर पर लीपापोती को रोकने के लिए इन मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी जाए। जब तक इन घोटालों के पीछे छिपे मास्टरमाइंड अफसरों और राजनेताओं के बैंक खातों, बेनामी जमीनों और 7 राज्यों में फैले उनके संभावित नेटवर्क को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत सीज कर उन्हें जेल नहीं भेजा जाता, तब तक सुशासन का दावा महज कागजी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने