बौद्ध भिक्षु बनकर दस्तावेजों का इस्तेमाल, 7 आरोपियों पर चलेगा केस; 66 अब भी फरार
बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में 70 पासपोर्ट बनवाए गए। इनमें एक ही पते और एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सिमरिया टेकरी, वार्ड-1 से 17 पासपोर्ट बनवाए जाने की बात सामने आई है।
जांच के आधार पर 7 आरोपियों के खिलाफ मामला चलाने की तैयारी है, जबकि 66 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। एक ही पते और मोबाइल नंबर से इतने पासपोर्ट जारी होने ने दस्तावेज सत्यापन और संबंधित व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक ही पते से लगातार पासपोर्ट आवेदन होने के बावजूद संबंधित स्तर पर सत्यापन कैसे हुआ? जांच अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और दस्तावेजों की भूमिका तक पहुंचने की कोशिश में है।

एक टिप्पणी भेजें