Top News
Loading...

60 करोड़ का बीमा खेल!

खरोंच को फ्रैक्चर बताया, फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्रों से मुआवजा हड़पने का आरोप



भोपाल। मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना मुआवजे के नाम पर कथित 60 करोड़ रुपये के बीमा घोटाले का मामला सामने आया है। फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्रों के जरिए बीमा कंपनियों से मुआवजा लेने के करीब 700 संदिग्ध दावों की पुलिस जांच कर रही है।


आरोप है कि दुर्घटनाओं में मामूली चोट या खरोंच को गंभीर फ्रैक्चर और स्थायी विकलांगता बताकर दस्तावेज तैयार किए गए। इस पूरे खेल में कथित तौर पर दलालों और कुछ डॉक्टरों की भूमिका जांच के घेरे में है। पुलिस अब संदिग्ध दावों से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट और भुगतान की प्रक्रिया खंगाल रही है।


मामला सामने आने के बाद बीमा कंपनियों में भी हड़कंप है। जांच में यदि आरोप सही साबित होते हैं तो फर्जी दावों के जरिए करोड़ों रुपये की रकम हड़पने वाले नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित खेल में कितने लोग और संस्थान शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने