Top News
Loading...

जाकिर नाइक के संगठन पर फिर 5 साल का बैन

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, आईआरएफ को गैरकानूनी संगठन घोषित किया



नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर को अधिसूचना जारी कर आईआरएफ को गैरकानूनी संगठन घोषित किया। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत की गई है।


मंत्रालय के मुताबिक, संगठन और उसके संस्थापक जाकिर नाइक पर धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य और नफरत बढ़ाने वाले भाषणों तथा गतिविधियों के आरोप हैं। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द और देश की धर्मनिरपेक्ष संरचना को लेकर भी चिंता जताई है।


आईआरएफ पर पहली बार नवंबर 2016 में प्रतिबंध लगाया गया था। 2021 में इसे फिर पांच साल के लिए बढ़ाया गया था। अब तीसरी बार प्रतिबंध बढ़ाया गया है। नया आदेश राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से पांच साल तक प्रभावी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने