Top News
Loading...

12.14 करोड़ की संपत्ति पर लोकायुक्त का शिकंजा

सात मामलों में अफसर-कर्मचारियों की संपत्ति राजसात करने अदालत पहुंची जांच एजेंसी



इंदौर। भ्रष्टाचार के मामलों में लोकायुक्त ने अब संपत्ति पर सीधा शिकंजा कस दिया है। सात प्रकरणों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल 12 करोड़ 14 लाख 72 हजार 343 रुपये की चल-अचल संपत्ति राजसात करने के लिए अदालत में आवेदन पेश किया गया है। कार्रवाई की जद में आबकारी से लेकर पंचायत, पीडब्ल्यूडी, आपूर्ति और पंजीयन विभाग तक के अधिकारी-कर्मचारी हैं।


सबसे ज्यादा 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन टाइमकीपर गुरुकृपाल सिंह सुजलाना के मामले में बताई गई है। तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी के मामले में 3.15 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। वहीं जिला पंजीयक सुधीर कुमार मिश्रा के मामले में करीब 1.39 करोड़ रुपये की संपत्ति का उल्लेख है।


लोकायुक्त के अनुसार जांच में रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर संपत्ति खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। अब अदालत के फैसले पर निगाह है।

Post a Comment

और नया पुराने