Top News
Loading...

डीजल ₹50 बढ़ना था, सिर्फ ₹7 बढ़ाया: मोदी

उपशीर्षक: पीएम बोले- किसानों पर पूरा बोझ नहीं डाला, सरकार हर महीने 14 हजार करोड़ रुपये का भार उठा रही



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। ऐसे समय में डीजल की कीमत करीब 50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने किसानों और आम लोगों पर पूरा बोझ नहीं डाला और बढ़ोतरी को सिर्फ 7 रुपये प्रति लीटर तक सीमित रखा। मोदी के मुताबिक, बाकी 43 रुपये का भार सरकार ने उठाया। 


उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण सरकार पर हर महीने करीब 14 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पड़ोसी देशों में इसी अवधि में डीजल की कीमतें 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ीं, जबकि भारत में बढ़ोतरी सीमित रखी गई। 


मोदी ने कहा कि सस्ती खाद उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार लगातार बड़ा खर्च कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने