मेक्सिको के गुआसावे में सैन्य कार्रवाई, गोलीबारी में सात संदिग्ध बदमाश और चार सैनिकों की मौत
मेक्सिको में एफबीआई की दस सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल ड्रग तस्कर फाउस्तो इसिद्रो मेसा फ्लोरेस उर्फ ‘चापो इसिद्रो’ को गिरफ्तार कर लिया गया। 20 नवंबर को सिनालोआ के गुआसावे में मैक्सिकन सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसके ठिकाने को घेरा। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक अभियान में अमेरिकी खुफिया सहयोग भी मिला।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलियां और विस्फोटक से हमला हुआ। जवाबी कार्रवाई में सात संदिग्ध कार्टेल सदस्य मारे गए, जबकि चार मैक्सिकन सैनिकों की भी जान चली गई। चापो इसिद्रो के साथ उसके सहयोगी और कार्टेल के वित्तीय संचालक को भी पकड़ा गया।
अमेरिकी विदेश विभाग ने उसकी गिरफ्तारी या दोषसिद्धि की सूचना देने वाले के लिए 50 लाख डॉलर तक का इनाम घोषित किया था, जो भारतीय मुद्रा में करीब 46 करोड़ रुपये बैठता है। उस पर कोकीन, फेंटानिल, हेरोइन, मेथामफेटामिन और मारिजुआना की तस्करी के गंभीर आरोप हैं।

एक टिप्पणी भेजें