Top News
Loading...

अयोध्या में आज जलेगा 30 लाख से ज्यादा दीयों का उजाला

दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, उपराष्ट्रपति समारोह में होंगे शामिल



अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज शाम दीपों की रोशनी से जगमगाएगी। दीपोत्सव के दौरान 30 लाख से अधिक दीये जलाने की तैयारी है। सरयू तट से लेकर प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भव्य सजावट की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है।


समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही अयोध्या में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लाखों दीयों की रोशनी सरयू तट का नजारा बदल देगी।


प्रशासन का दावा है कि इस बार दीपों की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। आयोजन को लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने