Top News
Loading...

जलवायु प्रदर्शन में भारत 28वें स्थान पर

स्वच्छ ऊर्जा बढ़ी, लेकिन कोयले पर निर्भरता और बिजली ग्रिड की चुनौतियों ने बिगाड़ी रैंकिंग



भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2027 में 28वें स्थान पर पहुंच गया है। जर्मनवॉच और न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की रैंकिंग पिछले वर्ष के 23वें स्थान से पांच पायदान नीचे आई है। भारत का कुल अंक 60.85 रहा और उसे मध्यम प्रदर्शन करने वाले देशों में रखा गया है। 


रिपोर्ट में सौर और पवन ऊर्जा के विस्तार, छतों पर सौर संयंत्र तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भारत की प्रगति की सराहना की गई है। जून 2025 में देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता में गैर-जीवाश्म स्रोतों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत पहुंच गई थी। 


हालांकि, कोयले पर लगातार निर्भरता, बिजली भंडारण और ग्रिड क्षमता की कमी भारत के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में ग्रिड संबंधी बाधाओं के कारण बड़ी मात्रा में सौर बिजली का उपयोग नहीं हो सका।

Post a Comment

और नया पुराने