सऊदी अरब के साथ समझौते पर मुहर, यात्रियों की सुविधाओं पर रहेगा जोर
नई दिल्ली। भारत और सऊदी अरब के बीच हज यात्रा को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर मुहर लग गई है। समझौते के तहत आगामी हज यात्रा में भारत से करीब 1.75 लाख श्रद्धालुओं के सऊदी अरब जाने का मार्ग साफ हुआ है।
जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान सऊदी नेतृत्व की ओर से हज यात्रियों के कल्याण और सुविधाओं के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों की सराहना की।
समझौते के तहत भारतीय हज यात्रियों के लिए यात्रा, ठहरने, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। भारत सरकार और सऊदी प्रशासन के बीच समन्वय से यात्रियों की सुविधाओं को सुचारु रखने की कोशिश की जाएगी।
हज यात्रा के लिए बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु आवेदन करते हैं। ऐसे में सीटों की संख्या और व्यवस्थाओं को लेकर यह समझौता महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें