Top News
Loading...

इंदौर में 10 करोड़ की रंगदारी

विदेशी नंबरों से धमकी, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर कारोबारी को डराने की कोशिश



इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवास नाका क्षेत्र में कारोबार करने वाले कारोबारी को लगातार चार दिन तक विदेशी नंबरों से फोन और आवाज संदेश भेजे गए।


कॉलर ने खुद को सागर सिंह शेखावत बताते हुए गोदारा गिरोह से जुड़ा होने का दावा किया। रकम नहीं देने और पुलिस से शिकायत करने पर कारोबारी को घर से उठाने तथा गोली मारने की धमकी दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर अपराध शाखा ने प्रकरण दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किया है। पुलिस विदेशी नंबरों की पड़ताल के साथ आवाज संदेशों की वैज्ञानिक जांच करा रही है।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि धमकी के पीछे वास्तव में कोई अंतरराष्ट्रीय गिरोह है या फिर इंदौर में बैठा कोई व्यक्ति बड़े गैंगस्टर का नाम लेकर वसूली का खेल चला रहा है। कारोबारी की निजी जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची, यह भी जांच का अहम बिंदु है।

Post a Comment

और नया पुराने