Top News
Loading...

महिलाओं के खाते में ₹10 हजार

उत्तराखंड की बैणी-भुली योजना पर सियासत तेज, पहली किस्त दिसंबर में



उत्तराखंड सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5.23 लाख महिलाओं के लिए बैणी-भुली योजना घोषित की है। पहली किस्त के रूप में ₹10 हजार दिसंबर में सीधे बैंक खातों में भेजे जाने की बात कही गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के कारोबार के लिए आर्थिक संबल देना है। 


योजना पर राजनीति भी शुरू हो गई है। ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव में “गेम चेंजर” बताया, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार की मंशा और चुनाव से ठीक पहले राशि जारी करने के समय पर सवाल उठाए। दूसरी किस्त चुनाव के बाद दिए जाने की बात सामने आई है। 


सरकार के मुताबिक योजना पर करीब ₹550 करोड़ खर्च होंगे और महिलाओं को सिलाई, पशुपालन, प्रसंस्करण जैसे कामों में पूंजी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने