Top News
Loading...

हवाई सफर के नियम बदले, 1 जनवरी से लागू होगा नया विमानन ढांचा

1937 के पुराने नियमों की जगह लेंगे भारतीय वायुयान नियम, 2026; किराये में पारदर्शिता और असाधारण हालात में सरकार को दखल का अधिकार



नई दिल्ली। देश के नागर विमानन क्षेत्र में बड़ा नियामकीय बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने भारतीय वायुयान नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। करीब नौ दशक पुराने वायुयान नियम, 1937 की जगह लेने वाला यह नया ढांचा 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। 


नए नियमों के तहत हवाई टिकट बुक करते समय यात्रियों को कुल देय राशि के साथ मूल किराया, कर, अन्य शुल्क, टिकट रद्द कराने का खर्च और धनवापसी की शर्तें अलग-अलग स्पष्ट बतानी होंगी। विमानन महानिदेशालय घरेलू निर्धारित उड़ान सेवाओं के किरायों की निगरानी करेगा।


सबसे अहम प्रावधान यह है कि असाधारण परिस्थितियों में जनहित को देखते हुए केंद्र सरकार एयरलाइनों को किराये संबंधी लिखित निर्देश दे सकेगी। ये निर्देश परिस्थिति के अनुपात में और निर्धारित अवधि के लिए ही होंगे। हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में टिकट किराये पर नियमित सरकारी सीमा नहीं लगाई गई है। 


नए नियम विमान सुरक्षा, पंजीकरण, रखरखाव, कर्मचारियों के लाइसेंस, उड़ान संचालन और हवाई अड्डों से जुड़े प्रावधानों को भी समाहित करते हैं। अब चुनौती नियम बनाने की नहीं, बल्कि प्रभावी निगरानी और यात्रियों को वास्तविक राहत देने की होगी।

Post a Comment

और नया पुराने