Top News
Loading...

PM मोदी से लेकर नितिन नबीन तक… बंगाल की दुर्गा पूजा में दिखेंगे BJP के दिग्गज, तैयार है कार्यक्रम

कोलकाता में इस बार दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहने वाली है। 10 अक्टूबर, महालया के दिन ईडन गार्डन्स में बड़े कार्यक्रम की तैयारी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने और प्रमुख पूजा पंडालों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रधानमंत्री करीब 5,000 पूजा समितियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे। 



ईडन गार्डन्स में प्रस्तावित कार्यक्रम में श्रीभूमि स्पोर्टिंग, सुरुचि संघ, संतोष मित्र स्क्वायर, चेतला अग्रणी और त्रिधारा सम्मिलानी जैसी प्रमुख दुर्गा पूजाओं का वर्चुअल उद्घाटन शामिल है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हजारों ढाकियों, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी की भी तैयारी है। करीब 35 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना बताई गई है। 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी बंगाल में संगठन को सक्रिय करने में जुटे हैं। सितंबर के अंत में उनके दो दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा बैठकें हुईं और सांसदों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया गया। 


इस बार का आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा सरकार बनी है और यह सत्ता में आने के बाद पहली दुर्गा पूजा है। कई प्रमुख पूजा समितियों के संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव हुए हैं और कुछ में भाजपा नेताओं की भूमिका बढ़ी है।

Post a Comment

और नया पुराने