Top News
Loading...

ससुर का सियासी एग्जिट, आकाश आनंद की BSP में वापसी; मायावती ने फिर सौंप दी राष्ट्रीय कमान



लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक यू-टर्न सामने आया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेते हुए फिर राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है। यह फैसला उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के कुछ ही समय बाद आया है। 


मामले की शुरुआत सितंबर में हुई थी, जब मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी से हटाने के बाद पार्टी से भी बाहर कर दिया था। उस समय विवाद की एक प्रमुख वजह यह थी कि आकाश ने मायावती के उस संदेश को आगे नहीं बढ़ाया था, जिसमें उन्होंने अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए थे। बाद में अशोक सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। 


इसके बाद 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए BSP के साथ बने रहने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे और पार्टी तथा आंदोलन को पारिवारिक रिश्तों से ऊपर रखेंगे। 


मायावती ने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद पार्टी हित में आकाश को एक और मौका दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब संगठन में बार-बार बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


आकाश की यह तीसरी वापसी है। 2024 और 2025 में भी उन्हें हटाने के बाद दोबारा जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनकी वापसी BSP के संगठनात्मक समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव है।

Post a Comment

और नया पुराने