देवास/ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पैरामेडिकल साइंसेज) में पैरामेडिकल विद्यार्थियों के लिए एक विशेष वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” अर्थात “अनुभवों को मिले आवाज़, वास्तविक बदलाव की शुरुआत” रहा।
इस विशेष सत्र का संचालन डॉ. खालिद पटेल खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विधि तिवारी ने किया तथा संपूर्ण कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. स्नेहा सहाय, यूथम डायरेक्टर (पैरामेडिकल) के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता, सहानुभूति और समझ के साथ देखने के लिए प्रेरित करना था। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्तिगत अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुनने, उनकी भावनाओं को समझने तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व से अवगत कराया गया।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर खुलकर बातचीत करना, लोगों के अनुभवों को सम्मानपूर्वक सुनना और बिना किसी भेदभाव के सहयोग प्रदान करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करते समय मरीजों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, संवाद कौशल, संवेदनशीलता और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनने का संदेश दिया गया अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पैरामेडिकल साइंसेज) द्वारा आयोजित यह पहल विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

एक टिप्पणी भेजें