पैरा एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया। मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अवनी लेखरा ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि महिला खिलाड़ियों के साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।
महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में मोना ने 250.0 अंक हासिल कर खेलों का नया कीर्तिमान बनाया। अवनी ने 249.6 अंक प्राप्त किए। दोनों के बीच केवल 0.4 अंक का अंतर रहा।

एक टिप्पणी भेजें