Top News
Loading...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग की धमकी से बॉलीवुड में दहशत

सलमान खान के साथ काम करने वालों को अगला निशाना बनाने की चेतावनी, मुंबई पुलिस जुटी जांच में



मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद फिल्म जगत में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया संदेश के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।


संदेश में धमकी दी गई कि सलमान खान के साथ काम करने वाले या गिरोह की बात नहीं मानने वाले लोगों को अगला निशाना बनाया जाएगा। टाइगर को पहले चेतावनी देने का दावा भी किया गया है।


फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके चालक और एक ऑटो चालक के घायल होने की खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी चित्रों सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


धमकी भरे संदेश की सत्यता और हमले में गिरोह की वास्तविक भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

और नया पुराने