सरगी, सोलह शृंगार और चंद्रमा को अर्घ्य देने तक, हर रस्म का है अपना धार्मिक महत्व।
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं। पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं इसकी शुरुआत सुबह सरगी से कर सकती हैं। सरगी में फल, मिठाई, मेवे और पानी लिया जाता है।
व्रत की प्रमुख पूजा सामग्री में करवा, जल, दीपक, रोली, अक्षत, फूल, मिठाई, धूप, पूजा थाली और छलनी शामिल हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां गौरी की पूजा कर करवा चौथ की कथा सुनें।
चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दें। फिर परंपरा के अनुसार छलनी से चंद्र दर्शन और पति का चेहरा देखकर व्रत खोलें।
परंपरागत रूप से यह निर्जला व्रत है, लेकिन स्वास्थ्य सबसे जरूरी है। गर्भवती, मधुमेह से पीड़ित या दवा लेने वाली महिलाएं चिकित्सकीय सलाह लें। कमजोरी, चक्कर या तबीयत बिगड़ने पर व्रत तोड़ दें। श्रद्धा में सेहत से समझौता न करें।

एक टिप्पणी भेजें