Top News
Loading...

इंदौर में संघ का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर से इंदौर में आयोजित होने जा रही है। आयोजन के पहले दिन डेली कॉलेज में एक लाख स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण की तैयारी है। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के 46 प्रांतों से 450 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।


बैठकों का सिलसिला लगभग एक सप्ताह तक चलने की संभावना है। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता भी बैठक में भाग लेंगे।


इंदौर में इतने बड़े आयोजन की तैयारी को संगठन की व्यापक पहुंच और कार्यकर्ता शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन के मद्देनजर व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी नजर रहेगी।


Post a Comment

और नया पुराने