Top News
Loading...

छात्रों की गूंज वाला मैदान खत्म, अब आईडीए काटेगा प्लॉट!

इंदौर में रीजनल पार्क के सामने की जमीन पर आवासीय कॉलोनी की तैयारी, राजनीतिक सभाओं और अस्थायी बाजारों का ठिकाना छिनेगा।



इंदौर में रीजनल पार्क के सामने स्थित वह मैदान, जहां कभी छात्रों की आवाज गूंजती थी और राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ अस्थायी बाजार भी लगते थे, अब अपने पुराने स्वरूप में नजर नहीं आएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) इस जमीन पर योजना क्रमांक 97 भाग-दो के तहत आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द निविदाएं जारी की जाएंगी।


मैदान के आवासीय उपयोग में बदलने से राजनीतिक आयोजनों, सार्वजनिक सभाओं और अस्थायी बाजारों के लिए उपलब्ध जगह खत्म हो सकती है। सवाल यह है कि शहर में पहले से ही सार्वजनिक स्थानों की जरूरत के बीच ऐसे मैदान का विकल्प कहां होगा?


विकास के नाम पर जमीन का उपयोग बदलना प्राधिकरण का निर्णय हो सकता है, लेकिन शहर को केवल प्लॉट और इमारतें ही नहीं, खुले मैदान भी चाहिए। यही जगहें विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर देती हैं।


आईडीए को स्पष्ट करना चाहिए कि इस मैदान के बदले सार्वजनिक आयोजनों के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था होगी या नहीं। शहर का विकास जरूरी है, लेकिन उसकी सार्वजनिक जगहों की कीमत पर कितना—यह सवाल भी उतना ही जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने