Top News
Loading...

🌜चांद - सृष्टि का एक अनुपम सृजन🌛



पेड़ों के झुरमुटों से झांकता और

बादलों में अठखेलियां करता चांद।।


अपनी खूबसूरती से भुला देता है

सारा ज्ञान और विज्ञान।।


बस थामे कल्पना की डोर को 

मन भरता है सपनों की ऊंची उड़ान।।

 

जहां खगोल शास्त्रियों के लिए 

चांद विषय है अनुसंधान का।।


वही प्रकृति प्रेमी कवियों के लिए 

माध्यम है खूबसूरती के बखान का।।

 

चांद की घटती बढ़ती कलाएं 

स्वयं में ही हैं एक अध्यात्म।।

 

जो करवाती हैं दार्शनिकों को 

जीवन रहस्यों का संज्ञान।।


अपूर्णता में पूर्णता लिए 

एक चौदहवी का चांद है।। 


वही दूज का चंद्रमा 

शिव मस्तक पर विराजमान है।।

 

सृष्टि का अनुपम सृजन चांद 

अपने रूप माधुर्य से सब को लुभाता है।।


सच में मामा जैसे बनकर चंदा 

हम सब को खुश कर जाता है।।


✍️ अर्चना नेमा

   त्रिचूर केरला

Post a Comment

और नया पुराने