Top News
Loading...

अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

धर्मकांटों के अभिलेख जब्त कर जांच क्यों नहीं? खनन कारोबारियों से कथित सांठगांठ पर भी सवाल



ग्वालियर। बिलौआ में अवैध उत्खनन और ट्रकों में ओवरलोडिंग के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने धर्मकांटों के अभिलेख जब्त कर उनकी जांच नहीं किए जाने पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की गंभीरता पर प्रश्न खड़े किए।


मामले में अदालत ने अधिकारियों और खनन कारोबारियों के बीच कथित सांठगांठ को लेकर भी सवाल उठाए। धर्मकांटों के रिकॉर्ड खनन और परिवहन में वास्तविक वजन का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन अभिलेखों की जांच नहीं होना कार्रवाई की मंशा पर संदेह पैदा करता है।


अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग से सरकारी राजस्व को नुकसान के साथ सड़कों और जनसुरक्षा पर भी खतरा पैदा होता है। ऐसे मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करना जरूरी है।


सवाल यह है कि जब सबूत जुटाने के साधन मौजूद हैं, तो जांच में ढिलाई क्यों? अधिकारियों की जिम्मेदारी कब तय होगी?

Post a Comment

और नया पुराने