Top News
Loading...

राजधानी कॉलोनी की अनुमति पर सवाल, उप पंजीयक कार्यालय से जवाब गायब!

रजिस्ट्री में अनुमति का दावा, आरटीआई में दस्तावेज नहीं; अब प्रथम अपील की तैयारी



हरदा। राजधानी कॉलोनी के विकास की अनुमति लिखित में मिली थी या मौखिक, यह सवाल अब उप पंजीयक कार्यालय की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो गया है। सूचना के अधिकार में मांगे गए दस्तावेजों के जवाब में कार्यालय ने जानकारी एकत्रित और संकलित कर देने का प्रावधान नहीं होने की बात कही है।


मामले में राजधानी कॉलोनी की रजिस्ट्री के बिंदु क्रमांक 7 में स्पष्ट उल्लेख है कि कॉलोनी के विकास की अनुमति अनुविभागीय अधिकारी, हरदा के राजस्व प्रकरण क्रमांक 2973/प्रवाचक-1अ.वि.अ./2019, दिनांक 4 नवंबर 2019 से प्राप्त की गई थी।


आवेदक कितिन अग्रवाल ने 28 सितंबर 2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पंजीयन क्रमांक MP15002020A1525248, दिनांक 28 अगस्त 2020 की रजिस्ट्री में दर्ज बिंदु 7, 8, 9 एवं 10 में उल्लिखित विभिन्न विभागों की अनुमतियों की सत्यापित प्रतियां मांगी थीं।


कार्यालय के जवाब से अनुमति के दस्तावेजों की उपलब्धता स्पष्ट नहीं होती। अब आवेदक प्रथम अपील करेंगे।


सवाल यह है कि रजिस्ट्री में अनुमति का स्पष्ट उल्लेख किस आधार पर किया गया? संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं तो उनकी प्रतियां क्यों नहीं दी गईं?

Post a Comment

और नया पुराने