Top News
Loading...

अवैध शराब पर छापे, छह प्रकरण दर्ज

 सांवेर के सात ग्रामीण क्षेत्रों में आबकारी दल की दबिश, चौपाल में नशामुक्ति का संदेश



इंदौर। सांवेर वृत्त में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर छह प्रकरण दर्ज किए और अवैध मदिरा जब्त की। अर्जुन बड़ौदा, पूवार्दा दाई, पूवार्दा हप्पा, मकोड़िया, बूढ़ी बरलाई, बरलाई जागीर और क्षिप्रा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी गई।


कलेक्टर शिवम वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में दल ने अभियान चलाया।


कार्रवाई के दौरान ग्रामीण चौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणाम बताए गए। लोगों को केवल वैध मदिरा दुकानों से ही शराब खरीदने की समझाइश दी गई।


अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे, राजेश बट्टी सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। हालांकि, छह प्रकरणों में कितनी मदिरा जब्त हुई और कितने आरोपी पकड़े गए, इसकी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई।

Post a Comment

और नया पुराने