Top News
Loading...

मजिस्ट्रेट को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत सुनवाई के बीच बढ़ा विवाद, मजिस्ट्रेट ने जान को खतरा बताकर खुद को कार्यवाही से किया अलग



नई दिल्ली। सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत सुनवाई से जुड़े विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट को कथित धमकी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


दोनों नेता कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े हैं। उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


रविवार को जमानत पर सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मामले की कार्यवाही से खुद को अलग कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन पर दोनों नेताओं को रिहा करने का दबाव डाले जाने का आरोप है।


वहीं, पार्टी की विधि प्रमुख रत्ना सिंह ने जमानत प्रक्रिया में देरी और जमानतदारों को खारिज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल धमकी देने वालों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने