Top News
Loading...

जांबाज भारतीय पायलट को यूएई का सर्वोच्च सम्मान

घायल होने के बावजूद यात्रियों की जान बचाई, राष्ट्रपति ने गले लगाकर किया सम्मानित



दुबई। भारतीय विमान चालक कैप्टन स्मित मच्छार को अदम्य साहस और यात्रियों की जान बचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने प्रथम श्रेणी के प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ जायेद द्वितीय’ सम्मान से नवाजा है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने विमान चालक दल के सदस्यों को सम्मानित किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। राष्ट्रपति ने सम्मानित सदस्यों से मुलाकात भी की।


30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या एफजेड-1073 में कॉकपिट के भीतर गंभीर घटना हुई थी। इस दौरान सह-पायलट के हमले में कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिससे चालक दल और यात्रियों को हस्तक्षेप का अवसर मिला। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।


सम्मान चालक दल के साहस और जिम्मेदारी की पहचान है। इस घटना ने भारतीय पायलट की बहादुरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने