Top News
Loading...

शेयर बाजार में जियो की एंट्री से एयरटेल को चुनौती!

सूचीबद्ध होते ही नंबर-दो की दावेदारी, 12.5 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की चर्चा



मुंबई। मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की शेयर बाजार में संभावित दस्तक को लेकर कारोबारी जगत में हलचल है। कंपनी की सूचीबद्धता के बाद भारती एयरटेल से देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी का ताज छिनने की चर्चा तेज है।


ग्रे मार्केट में करीब 22 प्रतिशत प्रीमियम के अनुमान के आधार पर जियो का संभावित बाजार मूल्य 12.5 लाख करोड़ रुपये आंका जा रहा है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो कंपनी बाजार में बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है।


रिलायंस जियो का ₹30,213 करोड़ का सार्वजनिक निर्गम 22.19 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ था। अब बाजार की नजर उसकी वास्तविक सूचीबद्धता और शुरुआती कारोबार पर है। 


हालांकि, ग्रे मार्केट का प्रीमियम अनौपचारिक संकेत है, कोई गारंटी नहीं। वास्तविक बाजार मूल्य सूचीबद्धता के बाद तय होगा। यदि अनुमान सही निकला, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद जियो देश की दूसरी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन सकती है।


बड़ी चुनौती अब केवल बाजार में ऊंची कीमत हासिल करना नहीं, बल्कि निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगी।

Post a Comment

और नया पुराने