नई दिल्ली। दवा कंपनियों की कथित अनैतिक विपणन गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि ऐसी गतिविधियां महंगी दवाओं के अनावश्यक पर्चे लिखे जाने को बढ़ावा दे सकती हैं और इसका सीधा असर आम मरीजों के स्वास्थ्य तथा जीवन के अधिकार पर पड़ सकता है।
अदालत ने केंद्र से ऐसी वैधानिक व्यवस्था की जरूरत की जांच करने को कहा है, जिससे दवा कंपनियों की विपणन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दवाओं की कीमतों और मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने हाल में गंभीर चिंता जताई थी।
भारत में दवा कंपनियों के विपणन व्यवहार के लिए औषधि विपणन संबंधी समान संहिता 2024 पहले से लागू है, जिसमें चिकित्सकों को अनुचित लाभ देने, भ्रामक प्रचार और प्रचार सामग्री से जुड़े नियम निर्धारित हैं। अब शीर्ष अदालत की पहल से इस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर बहस तेज हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें