अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव, मतदान में धांधली की सूचना देने वालों को इनाम का वादा
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतदाता धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐसी गड़बड़ी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये इनाम देने का वादा किया है। शर्त है कि सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि हो।
ट्रंप ने 26 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा कि यह पेशकश पिछले चुनावों और आगामी 2026 के मध्यावधि चुनावों में कथित मतदाता धोखाधड़ी से संबंधित है।
हालाँकि, इस घोषणा के साथ कई सवाल भी खड़े हुए हैं। इनाम की राशि कहाँ से आएगी, भुगतान कौन करेगा और शिकायतों की जाँच कैसे होगी, इस पर तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई।
3 नवंबर को होने वाले चुनाव में प्रतिनिधि सभा और सीनेट का भविष्य तय होगा। ऐसे में चुनावी निष्पक्षता और धोखाधड़ी के दावों पर अमेरिकी राजनीति में टकराव तेज हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें