33 प्रतिशत नुकसान की शर्त पर घिरी महाराष्ट्र सरकार, उद्धव गुट ने उठाए सवाल
महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए घोषित ₹5,000 की अग्रिम राहत को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सरकार की घोषणा को छलावा और खोखला दिखावा करार देते हुए सहायता की शर्तों पर सवाल खड़े किए हैं।
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया गया है कि फसल नुकसान 33 प्रतिशत होने की अनिवार्य शर्त के कारण करीब आधे किसान राहत से बाहर रह सकते हैं। सवाल है कि जब खेत सूखे की मार झेल रहे हैं, तब सरकारी शर्तें किसानों की मुश्किलें क्यों बढ़ा रही हैं?
कर्ज वसूली पर रोक के बावजूद नांदेड़ और लातूर में किसानों की आत्महत्या के मामले भी उठाए गए हैं। उद्धव गुट ने नौकरशाही और राहत प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा किया है।
किसानों को घोषणा नहीं, समय पर पर्याप्त सहायता चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें