Top News
Loading...

मदरसे में बच्चों पर बेरहमी के आरोप, 26 का बचाव

ग्वालियर में 18 लड़के और 8 लड़कियां मुक्त कराए गए, बच्चों ने बताई प्रताड़ना की आपबीती



ग्वालियर। एजी कार्यालय के पास स्थित दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को मुक्त कराया गया है। इनमें 18 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई के बाद बच्चों के बयान दर्ज किए गए।

कलेक्टर रुचिका चौहान और आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के सामने बच्चों ने जो आपबीती सुनाई, उसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बच्चों का आरोप है कि छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें लोहे की छड़ से लटकाकर पीटा जाता था। कई बार घंटों तक मुर्गा बनाकर रखने की भी बात सामने आई।

बच्चों ने अधिकारियों से साफ कहा कि वे अब मदरसे में नहीं रहना चाहते। वे सुरक्षित माहौल में पढ़ना चाहते हैं।

मामला केवल 26 बच्चों को बाहर निकालने तक सीमित नहीं है। सवाल है कि कथित प्रताड़ना की भनक पहले क्यों नहीं लगी? जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी या कार्रवाई कागजों तक सिमट जाएगी? आरोपों की निष्पक्ष जांच और बच्चों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी कसौटी है।

Post a Comment

और नया पुराने