भोपाल। मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की समय-सारणी और संचालन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी।
कक्षा 9वीं का टाइम-टेबल:
21 नवंबर — संस्कृत
23 नवंबर — अंग्रेजी
25 नवंबर — सामाजिक विज्ञान
26 नवंबर — हिन्दी
27 नवंबर — NSQF के समस्त विषय
28 नवंबर — विज्ञान
30 नवंबर — गणित
कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल:
21 नवंबर — सामाजिक विज्ञान
23 नवंबर — गणित
25 नवंबर — विज्ञान
26 नवंबर — संस्कृत/उर्दू
27 नवंबर — हिन्दी
28 नवंबर — NSQF के समस्त विषय
30 नवंबर — अंग्रेजी
निर्देशों के मुताबिक परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए विद्यालय में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वहीं, जिन प्रायोगिक या अन्य विषयों की परीक्षा मुख्य समय-सारणी में शामिल नहीं है, उनकी परीक्षा विद्यालय के प्राचार्य 23 से 30 नवंबर के बीच अपने स्तर पर निर्धारित करेंगे।
अर्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नवंबर 2026 तक निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जारी समय-सारणी के अनुसार तैयारी करें और संबंधित विद्यालय के निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment