Top News
Loading...

भारत मंडपम में होगा डिस्को डांडिया फेस्टिवल, 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘शुभारंभ’; टिकट से लेकर टाइमिंग तक जानें

नवरात्रि के मौके पर दिल्ली में इस बार गरबा और डांडिया का खास आयोजन होने जा रहा है। ‘शुभारंभ 2026’ डिस्को डांडिया फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय इवेंट 16, 17 और 18 अक्टूबर 2026 को होगा। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया के साथ बॉलीवुड और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का भी तड़का देखने को मिलेगा। 



कहां और कब होगा आयोजन?

फेस्टिवल भारत मंडपम के आउटर एरिया, अप्पू घर/प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रवेश शाम 4 बजे से शुरू होगा और तीनों दिन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 


कौन-कौन करेगा परफॉर्म?

पहले दिन म्यूजिक आर्टिस्ट Boh!B, दूसरे दिन साहिल गुलाटी और तीसरे दिन DJ सुखबीर की परफॉर्मेंस बताई गई है। यानी डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक और डीजे का भरपूर माहौल मिलेगा। 


कितने रुपये का है टिकट?

ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। उपलब्ध इवेंट लिस्टिंग में टिकट की कीमत करीब ₹800 से ₹2,800 तक बताई गई है। कीमत टिकट कैटेगरी और उपलब्ध ऑफर के अनुसार बदल सकती है। 


क्या रहेंगी खास सुविधाएं?

इवेंट में वेज फूड स्टॉल, अलग वॉशरूम और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की सुविधा बताई गई है। हर उम्र के लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, हालांकि पेट्स को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ड्रेस कोड में वाइब्रेंट एथनिक या सेमी-एथनिक आउटफिट रखने की सलाह दी गई है। 


टिकट खरीदने से पहले बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अपने दिन, टिकट कैटेगरी और आयोजन से जुड़े ताजा नियम जरूर जांच लें।

Post a Comment

और नया पुराने