Top News
Loading...

कैंसर की 137 दवाओं पर लगाम, 70 प्रतिशत तक घट सकते हैं दाम

मुनाफाखोरी पर सरकार का शिकंजा, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें



नई दिल्ली। कैंसर के महंगे इलाज से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने कैंसर की 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर व्यापारिक लाभ की अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत तय कर दी है। सरकार के इस फैसले से इन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में मौजूदा मूल्य संरचना के आधार पर 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।


राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 17 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। सूची में स्तन, प्रोस्टेट, आंत और अन्य प्रकार के कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं।


नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। दवा कंपनियों को संशोधित कीमतों की जानकारी सात दिनों के भीतर प्राधिकरण को देनी होगी। अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को भी निर्धारित नई दरों पर दवाएं बेचनी होंगी।


सरकार का उद्देश्य दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था में अत्यधिक व्यापारिक लाभ पर अंकुश लगाना और इलाज का खर्च कम करना है। हालांकि, सभी दवाओं के दाम 70 प्रतिशत घटेंगे, ऐसा नहीं है। वास्तविक कटौती प्रत्येक दवा की मौजूदा कीमत पर निर्भर करेगी।

Post a Comment

और नया पुराने