Top News

DGP का फरमान: वर्दी में रीलबाजी बंद, सोशल मीडिया की कमाई का देना होगा हिसाब



भोपाल। पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर DGP ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब वर्दी पहनकर रील बनाना, पुलिस की छवि या सरकारी संसाधनों का सोशल मीडिया कंटेंट में इस्तेमाल करना जांच के दायरे में रहेगा। पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया से होने वाली आय की जानकारी भी विभाग को देनी होगी।


निर्देशों का उद्देश्य पुलिस की वर्दी और पद की गरिमा बनाए रखना तथा निजी सोशल मीडिया गतिविधियों और सरकारी जिम्मेदारी के बीच स्पष्ट सीमा तय करना है। अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post