Top News

BRICS के बाद विश्व नेताओं के बीमार होने का दावा फर्जी!

 


इंदौर । नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को हुए 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा दावा तेजी से फैलाया गया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कई विश्व नेताओं की तबीयत खराब हो गई। इस दावे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत अन्य नेताओं का नाम जोड़ा गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसे दावों को फर्जी बताते हुए खारिज किया है।



विवाद उस समय बढ़ा जब अमेरिकी प्रेडिक्शन-मार्केट प्लेटफॉर्म Polymarket से जुड़ा एक पोस्ट इस दावे के प्रसार का हिस्सा बना। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन और विश्व नेताओं की कथित बीमारी को जोड़कर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।


हालांकि पूरे मामले में एक जरूरी तथ्य भी सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के सम्मेलन के बाद बीमार होने की बात उनके कार्यालय की ओर से आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई थी। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीमारी से जुड़ा दावा प्रमाणित नहीं हुआ और विदेश मंत्रालय ने इसे खारिज किया। इसलिए वायरल पोस्ट में किए गए सभी नेताओं के बीमार होने के दावे को एक साथ सही मानना तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं है।


BRICS सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेता और प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंचे थे। सम्मेलन के बाद जारी नई दिल्ली घोषणा में वैश्विक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग सहित कई मुद्दों पर सहमति दर्ज की गई।


अब सवाल यह है कि बिना पर्याप्त प्रमाण के किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और उसमें शामिल नेताओं की सेहत को लेकर दावे कितनी तेजी से वैश्विक सूचना-तंत्र में फैल सकते हैं। विदेश मंत्रालय के फैक्ट चेक ने कम से कम इतना स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों और आधिकारिक रूप से सत्यापित जानकारी के बीच अंतर करना जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post