कोलकाता । बौद्धिक प्रतिकार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन कब्जाने और दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के मामले में कारोबारी अमित गांगुली को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तारी 15 सितंबर की रात PMLA के तहत हुई। गांगुली पर फर्जी बोर्ड रिजॉल्यूशन, जाली हस्ताक्षर वाले बिक्री समझौते, फर्जी डीड और जमीन रिकॉर्ड में हेरफेर के जरिए अलग-अलग लोगों और संस्थाओं की संपत्तियों पर कथित नियंत्रण हासिल करने का आरोप है।
ED के अनुसार, जमीन मालिकों के अधिकारों को चुनौती देने के लिए कथित तौर पर झूठे दावों के आधार पर सिविल मुकदमे भी दायर किए गए। जांच एजेंसी ने धमकी और बल प्रयोग के आरोपों का भी उल्लेख किया है। गांगुली और उनसे जुड़े मामलों में पश्चिम बंगाल पुलिस की 23 FIR का रिकॉर्ड सामने आया है। मामले में संपत्तियों, दस्तावेजों और कथित वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

Post a Comment