Top News

न्यूजीलैंड संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील को दी मंजूरी, भारतीय सामान को मिलेगा ड्यूटी-फ्री एक्सेस


नई दिल्ली । न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लागू करने वाला कानून 93-29 के बहुमत से पारित कर दिया। समझौता लागू होने के बाद न्यूजीलैंड में सभी भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क का प्रावधान है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक भारतीय निर्यात को सभी क्षेत्रों में एंट्री के साथ ही 100% ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा। 



यह समझौता 27 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षरित हुआ था। इसके तहत न्यूजीलैंड के भारत को होने वाले करीब 95% मौजूदा निर्यात पर शुल्क खत्म या काफी कम होगा। 


भारत के लिए समझौते से कपड़ा, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य निर्यात क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलेगा। न्यूजीलैंड में कानून पारित होने के बाद अब समझौते को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post