भोपाल। राजधानी भोपाल में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है।
कमेटी ने पत्र में विधायक के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मामले में हस्तक्षेप और मार्गदर्शन की मांग की है। गरबा आयोजनों में प्रवेश और विभिन्न समुदायों की भागीदारी को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कमेटी का कहना है कि ऐसे विवादित बयानों से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है, इसलिए जिम्मेदार सार्वजनिक प्रतिनिधियों से संयम बरतने की अपेक्षा है।

Post a Comment