25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ गणेश उत्सव का समापन होगा और देशभर में गणपति विसर्जन की धूम रहेगी। इस खास मौके पर अगर आप पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज अपनाने की तैयारी कर रही हैं, तो साड़ी के साथ सही एसेसरीज आपके पूरे लुक को और खास बना सकती हैं।
1. नथ
महाराष्ट्रीयन लुक की पहचान मानी जाने वाली नथ सबसे पहले ध्यान खींचती है। मोती या रंगीन स्टोन वाली पारंपरिक नथ साड़ी के साथ काफी आकर्षक लगती है।
2. ठुशी हार
गले में पहना जाने वाला पारंपरिक ठुशी हार मराठी लुक को ट्रेडिशनल टच देता है। इसे साड़ी के रंग के अनुसार गोल्डन या कॉन्ट्रास्ट डिजाइन में चुना जा सकता है।
3. चंद्रकोर बिंदी
माथे पर चंद्रकोर बिंदी मराठी लुक को पूरा करने वाली खास एक्सेसरी है। इसे पारंपरिक बिंदी के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
4. गजरा
बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाने से पूरा लुक बेहद पारंपरिक नजर आता है। जूड़े के साथ गजरा विशेष रूप से खूबसूरत लगता है।
5. हरी चूड़ियां
हरी कांच की चूड़ियां महाराष्ट्रीयन परंपरा से जुड़ी खास पहचान हैं। इन्हें गोल्डन कंगन के साथ पहनने पर हाथों की खूबसूरती और बढ़ सकती है।
अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो नौवारी साड़ी या पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ड्रेप के साथ इन पांचों एसेसरीज को शामिल करके गणेश विसर्जन के लिए एक आकर्षक और पारंपरिक मराठी लुक तैयार किया जा सकता है।

Post a Comment