Top News

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 36 राज्यों में नए प्रभारी; राजस्थान में संजय भाटिया, एमपी में बिप्लब देब को जिम्मेदारी

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई टीम घोषित कर दी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।



मध्यप्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी होंगे, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।


उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी होंगे। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड तथा सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली है।


36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची


राज्य/केंद्र शासित प्रदेश| प्रभारी| सह-प्रभारी

अंडमान-निकोबार| जय प्रकाश| —

अरुणाचल प्रदेश| देवेश कुमार| —

आंध्र प्रदेश| अरविंद भदौरिया| वनथी श्रीनिवासन

असम| मंगल पांडे| फांगनोन कोन्याक, मनोज तिग्गा

बिहार| हरीश द्विवेदी| संगीता यादव, रोहन गुप्ता

चंडीगढ़| महेंद्र पांडे| —

छत्तीसगढ़| स्मृति ईरानी| सिद्धार्थ शम्भू

दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव| वर्षाबेन दोशी| —

दिल्ली| विनय सहस्रबुद्धे| जामयांग नामग्याल, दर्शना जरदोष

गोवा| भारती पवार| अनिल एंटनी

गुजरात| तरुण चुघ| अजय महावर, गोमती साई

हरियाणा| स्मृति ईरानी| भोला सिंह

हिमाचल प्रदेश| श्रीकांत शर्मा| दर्शना सिंह

जम्मू-कश्मीर| सतीश पूनिया| रीना कश्यप

झारखंड| गजेंद्र पटेल| सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह

कर्नाटक| हरीश द्विवेदी| कसम वेंकटेश्वरलू

केरल| एम. नागराजा| एम. वेंकटेशन

लद्दाख| राजकुमार भाटिया| —

लक्षद्वीप| जॉर्ज कुरियन| —

मध्यप्रदेश| बिप्लब कुमार देब| रेखा वर्मा

महाराष्ट्र| बैजयंत जय पांडा| अमित मालवीय, सदानंद तनवाडे, कमलजीत सहरावत

मणिपुर| राजदीप रॉय| —

मेघालय| कनाद पुरकायस्थ| नुमल मोमिन

मिजोरम| भागवत कराड| —

नागालैंड| अनिल एंटनी| —

ओडिशा| डी. पुरंदेश्वरी| स्वदेश सिंह

पुडुचेरी| के. सुरेंद्रन| —

पंजाब| सतीश पूनिया| वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर

राजस्थान| संजय भाटिया| कविता पाटीदार, कुलजीत चहल

सिक्किम| राजू बिस्ता| —

तमिलनाडु| राम माधव| निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा

तेलंगाना| सुनील बंसल| अभय पाटिल, रेखा शर्मा

त्रिपुरा| मृगांका देव बर्मन| —

उत्तर प्रदेश| विनोद तावड़े| जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा

उत्तराखंड| राम माधव| अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज

पश्चिम बंगाल| सुनील बंसल| लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा


पूरी सूची में खास बात यह है कि कई नेताओं को एक साथ दो राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें स्मृति ईरानी, राम माधव, सतीश पूनिया, हरीश द्विवेदी, सुनील बंसल और अनिल एंटनी प्रमुख हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post