टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने अपने अभिनय से तो दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई ही है, लेकिन उनका फैशन सेंस भी हमेशा चर्चा में रहता है। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से घर-घर पहचान बनाने वाली क्रिस्टल अब ‘द ट्रेटर्स 2’ की विनर बनने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स फैशन पसंद करने वाले युवाओं को खूब पसंद आते हैं।
क्रिस्टल का फैशन स्टाइल काफी अलग और आधुनिक है। पार्टी हो, रेड कार्पेट इवेंट या कोई खास समारोह, वह हर मौके के अनुसार अपने आउटफिट का चयन करना जानती हैं। कभी वह चमकदार गाउन में नजर आती हैं तो कभी स्टाइलिश मिनी ड्रेस में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं।
उनके पार्टी लुक्स में वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ खूबसूरत मेकअप और आकर्षक हेयरस्टाइल भी खास भूमिका निभाते हैं। क्रिस्टल अक्सर अपने लुक को ज्यादा भारी बनाने के बजाय सीमित एक्सेसरीज के साथ पूरा करती हैं, जिससे उनका अंदाज और भी एलिगेंट नजर आता है।
अगर आप भी किसी पार्टी या खास कार्यक्रम के लिए फैशन आइडिया तलाश रही हैं, तो क्रिस्टल डिसूजा के ये स्टाइलिश लुक्स आपके लिए प्रेरणा बन सकते हैं। सही आउटफिट के साथ आत्मविश्वास और सहज अंदाज ही किसी भी पार्टी लुक को परफेक्ट बनाता है।

Post a Comment