डायबिटीज वाले लोगों के लिए फास्टिंग यानी लंबे समय तक खाना न खाना सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक सावधानी मांगता है। खासकर इंसुलिन या ब्लड शुगर कम करने वाली दवाएं लेने वालों में लंबे समय तक भोजन न करने से लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) का खतरा बढ़ सकता है। गर्मी, कम पानी पीने या उल्टी-दस्त जैसी स्थिति में डिहाइड्रेशन भी गंभीर समस्या बन सकती है।
ये लक्षण दिखें तो सावधान
लो ब्लड शुगर के संकेत:
अचानक पसीना आना
हाथ-पैर कांपना
तेज भूख लगना
चक्कर या कमजोरी
धड़कन तेज होना
बेचैनी या भ्रम की स्थिति
गंभीर स्थिति में बेहोशी या दौरा पड़ना
डिहाइड्रेशन के संकेत:
बहुत ज्यादा प्यास लगना
मुंह और होंठ सूखना
पेशाब कम आना या उसका रंग बहुत गहरा होना
खड़े होने पर चक्कर आना
अत्यधिक थकान या कमजोरी
ऐसे लक्षणों को केवल “भूख की वजह” मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। और यदि शुगर बहुत कम है या गंभीर लक्षण हैं तो फास्टिंग जारी रखने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। बेहोश व्यक्ति को मुंह से कुछ भी देने की कोशिश न करें।
डायबिटीज में फास्टिंग शुरू करने से पहले विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि दवाओं या इंसुलिन की मात्रा और समय में बदलाव की आवश्यकता पड़ सकती है। अपनी दवा खुद से बंद या कम न करें।

Post a Comment