Top News

विधायक संजय पाठक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी

वरिष्ठ अधिकारी के नंबर से आया व्हाट्सऐप संदेश, अकाउंटेंट ने कर दिया रकम का हस्तांतरण



कटनी। भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी मैसर्स रामचंद्र फर्म से 1.50 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने कंपनी के वरिष्ठ निदेशक के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को व्हाट्सऐप पर रकम एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने का संदेश भेजा। अधिकारी के नंबर से संदेश आने के कारण अकाउंटेंट को संदेह नहीं हुआ और उसने 1.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।


बाद में वरिष्ठ निदेशक से पुष्टि करने पर पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा था। घटना के समय संजय पाठक फ्लाइट में थे। शाम करीब 5 बजे उतरने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से संपर्क किया, जिसके बाद रंगनाथ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।


पुलिस ने रकम जिस खाते में गई, उस पर होल्ड लगाकर साइबर टीम को जांच में लगाया है। अब पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खाते और रकम के लेन-देन की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post